21 अक्टूबर 2011 - 20:30

लीबिया में सैन्य परिषद के प्रमुख ने कहा है कि इमाम मूसा सद्र के शव को दक्षिणी त्रिपोली में दफ़्न किया गया है...

लीबिया में सैन्य परिषद के प्रमुख ने कहा है कि इमाम मूसा सद्र के शव को दक्षिणी त्रिपोली में दफ़्न किया गया है।

अब्दुल हकीम बिलहाज ने त्रिपोली में कहा कि इस बात की पुष्ट सूचनाएं हैं कि इमाम मूसा सद्र के शव को दक्षिणी त्रिपोली के एक खेत में दफ़्न कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ये सूचनाएं थीं कि इमाम मूसा सद्र को सब्हा के एक दुर्ग में दफ़्न किया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें इमाम मूसा सद्र का शव मिलेगा हम सभी को उसकी जानकारी देंगे। कहा जाता है कि उक्त खेत में क़ज़्ज़ाफ़ी के अनेक विरोधियों को उनकी हत्या करने के पश्चात दफ़्न किया गया है।

समाचार समाप्त

.........

166